{"_id":"5e5026b48ebc3ef3ca7c8552","slug":"hathras-the-weather-took-a-turn-worrying-farmers-hathras-news-ali2273204187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मौसम ने ली करवट, किसानों की गइराई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मौसम ने ली करवट, किसानों की गइराई चिंता
विज्ञापन
मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों के माथे पर पसीना आ गया है। हल्की बारिश व आसमान में छाए बादलों से आलू की फसल वाले किसान परेशान हैं। आलू खुदाई का काम भी रुक गया है। अगर तेज बारिश आई तो आलू की गुणवत्ता खराब हो जाएगी।
इस बार भले ही पिछले साल की अपेक्षा आलू की फसल का क्षेत्रफल कम था, लेकिन पैदावार अच्छी हुई है। यह बात आलू की खुदाई के दौरान सामने आ चुकी है। कई इलाकों में आलू की खुदाई का काम जोर पकड़ चुका है, लेकिन दो दिन से मौसम में हुए बदलाव ने आलू की खुदाई पर ब्रेक लगा दिया है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ.श्यौराज सिंह ने बताया कि मौसम खराब हो रहा है। ऐसे में हल्की बारिश आने की संभावना भी है। इसलिए किसान अभी आलू की खुदाई रोक दें और मौसम साफ होने पर ही खुदाई शुरू करें, क्योंकि अगर आलू भीग गया तो उसकी गुणवत्ता खराब हो जाएगी।