{"_id":"60cb86fc8ebc3e2c4712f15e","slug":"hathras-the-vice-president-of-the-women-s-commission-knew-the-condition-of-the-women-s-hospital-hathras-news-ali2657843115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जाना महिला अस्पताल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जाना महिला अस्पताल का हाल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एवं सदस्या निर्मला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पर महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति की जमीनी हकीकत जानी। महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। कोविड काल में गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार व व्यवस्था की जानकारी ली। कोरोना टीकाकरण (महिला) की स्थिति की जानकारी भी ली।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्या द्वारा जनपद का भ्रमण करते हुए जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। सदस्य ने एक-एक करके डिलिवरी प्वाइंट, पिंक बूथ/कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों के हाल-चाल लिए और उन्हे सरकार द्वारा प्राप्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय, डॉ. आरके गोयल को महिलाओं के टीकाकरण के लिए अलग से ऑब्जर्वेशन होम की व्यवस्था कराने हेतु निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएमओ के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज, परामर्शदाता नीतू, जिला समन्वयक सीमा, बाल संरक्षण इकाई से प्रवीण यादव, अरविंद, कैलाश, बंटी, शिशुपाल, ललिता आदि मौजूद रहे। अस्पताल में हाल में ही जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित भी किया गया।