हाथरस : सफाई से मना करने पर शिक्षिका ने बच्ची को पीटा
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस विकास खंड सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची से स्कूल के शौचालय की सफाई कराने का दबाव बनाया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका ने उनकी बेटी से शौचालय में पानी डालकर कचड़ा साफ करने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन