फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The shadow of Corona on more months, devotees are unable to go on pilgrimage

हाथरस: अधिक मास पर कोरोना का साया, तीर्थ यात्राओं पर नहीं जा पा रहे श्रद्धालु

Thu, 24 Sep 2020 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The shadow of Corona on more months, devotees are unable to go on pilgrimage
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अधिक मास तीन साल बाद तिथियों को बढ़ने घटने के साथ एक माह का होता है। इस माह में पूजा अर्चना करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस बार अधिकमास पर कोरोना का साया है। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु तीर्थ स्थलों पर नहीं जा पा रहे हैं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के कपाट बंद है तो हरिद्वार गंगा स्नान के लिए बसों का संचालन बंद पड़ा है। इस कारण श्रद्धालु घरों में ही पूजा अर्चना कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भगवान विष्णु ने अधिकमास को पुरुषोत्तम मास का नाम दिया है। इस माह में किए गए दान पुण्य, तीर्थ आदि का विशेष फल मिलता है। इस बार अधिकमास पर कोरोना का साया है। कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों से बहुत कम निकल रहे हैं। घरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वैसे हाथरस से काफी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन गजाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, राजघाट, कछला, सोरो जी, हरिद्वार आदि धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते भक्त अधिकमास में घरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। वृंदावन बांके बिहारी के कपाट बंद हैं। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना के चलते बसों को संचालन का परमिट नहीं दिया है। इस कारण हरिद्वार सेवा भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed