फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The revenue team that went to measure the land was beaten up

हाथरस : भूमि की नाप करने गई राजस्व टीम को पीटा

Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The revenue team that went to measure the land was beaten up
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नौकस में जमीन की नाप जोख करने गई राजस्व और पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। सख्ती करने पर टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मामले में राजस्व निरीक्षक ने महिलाओं समेत 20 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्व निरीक्षक यासीन खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वे गांव नगला नौकस में अधिकारियों के आदेश के बाद पुलिस टीम के साथ जमीन की नाप जोख करने गए थे। जैसे ही उन्होंने नाप जोख शुरू की तो वहां काफी लोग आ गए। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने एकराय होकर टीम पर हमला बोल दिया और उन्हें नाप करने से रोक दिया। विरोध करने पर ग्रामीण और ज्यादा भड़क गए।
विज्ञापन

टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह टीम ने वहां से भागकर जान बचाई। इस मामले में संगीता, सुधा, प्रियंका, सुशीला, ऊषा, कुसुमा, राजकुुमारी, संगीता, प्रियंका, संजू और संतोष समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed