फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The physical-mental development of a person takes place on the branch: Chandrashekhar

हाथरस : शाखा पर होता है व्यक्ति का शारीरिक-मानसिक विकास : चंद्रशेखर

Sun, 27 Mar 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The physical-mental development of a person takes place on the branch: Chandrashekhar
हाथरस : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल स्वयं सेवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा व महावीर शाखा पर रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। शाखाओं के गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने योग और व्यायाम के साथ कई खेलों का प्रदर्शन किया।
मुंशी गजाधर सिंह मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लगने वाली विश्वकर्मा शाखा पर मुख्य वक्ता के रूप में नगर प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि शाखा पर व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। देश प्रेम की भावना के साथ शाखा पर स्वयंसेवक समर्पण की भावना सीखता है। समाज की सेवा करता है। शाखा पर होने वाले खेल और व्यायाम से शारीरिक रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ती है। देश के अंदर पर्यावरण एवं जल जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे हैं। हमें इनके प्रति लोगों को जागरुक करना होगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता ओमप्रकाश वर्मा ने की और संचालन जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने किया। शाखा कार्यवाह सुभाष राना ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य शिक्षक योगेश पचौरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। बाल स्वयंसेवक भव्य सेंगर ने स्वयंसेवकों को चंदन का तिलक लगाया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में अनमोल अग्निहोत्री, रविकांत मिश्र, राजवर्धन सिंह, रामवीर परमार, पीडी गौतम, पवन तोमर, सुनील पंडित, योगेश बागड़ी, दुष्यंत पौरुष, गर्व सेंगर, छोटू पचौरी, अमन कुमार, प्रदीप शर्मा, टिंकू राना, अमृत सिंह तोमर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed