फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The people carrying the cow dynasty in the container fired on the garrison incharge and police personnel, leaving the container filled with the cow dynasty.

हाथरस: कंटेनर में गोवंश लाद रहे लोगों ने चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों पर की फायरिंग, मौके पर छोड़ भागे गोवंश से भरा कंटेनर

Mon, 06 Jul 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The people carrying the cow dynasty in the container fired on the garrison incharge and police personnel, leaving the container filled with the cow dynasty.
हाथरस: बिसावर में पकड़ा गया गोवंश से लदा ट्रक। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव नगला पृथ्वी को जाने वाले रोड के पास एक खेत पर शनिवार की रात एक खेत पर कंटेनर में गोवंश को लादने की सूचना पर पहुंचे बिसावर चौकी इंचार्ज और पुलिस पर अज्ञात छह-सात लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। यह सभी फायर करते हुए भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 15 गोवंश से भरे ट्रक को बरामद कर लिया। इस मामले में बिसावर चौकी इंचार्ज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिसावर चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र ने कोतवाली में पांच छह अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147/148/149/307 और गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच जुलाई को वह तथा उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह और कांस्टेबल सोनवीर सिंह, बृजराज, अवनीश यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, जब वह गश्त करते हुए बिसावर से सादाबाद की तरफ जा रहे थे तो जैसे ही नगला पृथ्वी को जाने वाले रोड के पास पहुूंचे तो मुखबिर से सूचना मिली कि नगला छत्ती के रनवीर सिंह फौजी के खेत में कंटेनर में करीब पांच छह लोग सांड़ और गायों को लाद रहे हैं। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो कुछ दूर चलने पर लाइट जलती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तो टॉर्च की रोशनी में देखा की एक कंटेनर खड़ा है, जिसमें पांच छह लोग सांड़ और गायें लाद रहे हैं, पुलिस को देखकर इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किए, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। यह लोग फायर करते हुए भाग गए। मौके पर एक कंटेनर एचआर 55 पी 1225 मिला, जिसमें 15 गोवंश लदे हुए बरामद हुए। इनमें आठ सांड़ और सात गाय थीं। पुलिस ने गोवंश और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed