फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The only lamp in the house that died in a road accident, there is chaos in the family

हाथरस: सड़क हादसे में चल बसा घर का इकलौता चिराग, परिजनों में कोहराम

Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The only lamp in the house that died in a road accident, there is chaos in the family
दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

करबन नदी पुल पर हुआ हादसा, घर का एकलौता चिराग था मृतक
25 वर्षीय हरिओम की दो साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा भी था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। रविवार की देर रात मुरसान रोड पर करबन नदी की पुलिया से टकराकर सादाबाद का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालात में परिजन उसे लेकर आगरा गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
सादाबाद की कूपा गली निवासी रामखिलाड़ी का 25 वर्षीय इकलौता बेटा हरिओम शनिवार की शाम को किसी काम से मुरसान रोड की तरफ गया था, बताते हैं कि इसी दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और करबन नदी की पुलिया से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। हरिओम को उपचार के लिए आगरा के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

पिता रामखिलाड़ी ने बताया कि आगरा में उपचार के दौरान देर रात हरिओम की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हरिओम की शादी भी दो साल पहले ही हुई थी, उस पर एक बेटा हर्ष भी था। हरिओम की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा रहा। हरिओम बतासे बनाने का काम करता था, वहीं पिता रामखिलाड़ी मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed