फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The offices and banks are in the hope of getting 6225 pensioners pension

हाथरस: 6225 पेंशनार्थी पेंशन पाने की आस में लगा रहे कार्यालयों व बैंकों के चक्कर

Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The offices and banks are in the hope of getting 6225 pensioners pension
6,225 पेंशनार्थी लगा रहे दफ्तरों, बैंकों के चक्कर
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में नहीं मिली एक भी किश्त
बैंक का नाम बदलने के कारण पेंशनार्थी परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले की 6225 विधवा पेंशन की लाभार्थियों को पेंशन पाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय व बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस वित्तीय वर्ष में इन पेंशनार्थियों को पेंशन की एक भी किश्त नहीं दी गई है। ग्रामीण बैंक के नाम बदलने के कारण इन पेंशनार्थियों के खाते में किश्त नहीं पहुंच पाई है।
शासन स्तर से विधवा पेंशन के रूप में तिमाही पर एकमुश्त किश्त जारी की जाती है। प्रति तिमाही 1,500 रुपये की किश्त शासन की ओर से सीधे पेंशनार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जबकि पेंशन का सत्यापन, पेंशन फॉर्म, खातों के बारे में पूरी डिटेल, अपडेटेशन आदि का कार्य जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से किया जाता है। जिले में वर्तमान में 16,557 लाभार्थी विधवा पेंशन ले रही हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जिले की 6,225 पेंशनार्थी अपनी पेंशन पाने के लिए भटक रही हैं। ग्रामीण बैंक के नाम बदलने के कारण इन पेंशनार्थियों के खाते अभी तक अपडेट करने का काम चल रहा है। इस कारण इन पेंशनार्थियों को इस वित्तीय वर्ष की एक भी किश्त जारी नहीं की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का नाम बदलकर आर्यावर्त बैंक हो गया है। इस कारण इनके ऑनलाइन बैंक खातों की डिटेल अपडेट की जा रही है। एनआईसी के जरिए इन पेंशनार्थियों की बैंक डिटेल अपडेट करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed