{"_id":"60c647ed8ebc3e175424d209","slug":"hathras-the-news-of-change-in-the-timing-of-liquor-contracts-turned-out-to-be-fake-hathras-news-ali2654465150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शराब के ठेकों के समय में परिवर्तन की खबर निकली फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शराब के ठेकों के समय में परिवर्तन की खबर निकली फर्जी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से शराब के ठेकों के खुलने के समय में कई बार परिवर्तन किया गया है। वर्तमान में रात्रि सात बजे तक ठेकों के खुलने का समय निर्धारित है, लेकिन शनिवार की शाम को सोशल मीडिया, व्हाट्स एप ग्रुपों में शराब के ठेकों के खुलने के समय में परिवर्तन का आदेश वायरल होने लगा। इस आदेश में शराब की दुकानों के खुलने का समय रात्रि 10 बजे तक होने की बात कही गई है।
आदेश को लेकर ठेका संचालकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इसे लेकर शराब के ठेकों के संचालकों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया। आबकारी अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो पता चला कि रात 10 बजे तक शराब के ठेके खोले जाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि यह आदेश फर्जी है। किसी शरारती तत्व ने यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ऐसा कोई आदेश उच्चाधिकारियों की ओर से जारी नहीं किया गया है।