{"_id":"5e39b64d8ebc3ee609014b61","slug":"hathras-the-murderer-did-not-let-the-oof-even-take-life-more-cleverly-hathras-news-ali225809841","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: उफ तक नहीं करने दी कातिल ने और बड़ी चालाकी से ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: उफ तक नहीं करने दी कातिल ने और बड़ी चालाकी से ले ली जान
विज्ञापन
हाथरस: शहर के एक रेस्टोरेंट में छात्रा की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी और अन्य पुलिस अधिकार?
- फोटो : HATHRAS
उफ तक नहीं करने दी कातिल ने और बड़ी चालाकी से ले ली जान
कुर्सी और मेज पर बड़ी चालाकी से टिका दी खुशबू की लाश, लोग काफी देर उसे समझते रहे जिंदा
खुशबू के मोबाइल फोन से नंबर भी डिलिट कर गया बिजेंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेम संबंधों में हत्यारे मामा ने बड़ी चालाकी ने शहर के घनी आबादी वाले इलाके में एक रेस्टोरेंट में वारदात को अंजाम दिया और अपनी रिश्ते की भांजी, जिससे वह प्यार भी करता था, उसका काम तमाम कर दिया। उसने रेस्टोरेंट में अंदर की केबिन में गला घोंटकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके बाद उसने उसे इस तरह से कुर्सी पर बैठा दिया कि काफी देर तक तो किसी को यह अहसास ही नहीं हुआ कि उसके साथ कुर्सी व टेबिल पर जो लड़की बैठी है, वह अपनी जिंदा नहीं है, बल्कि लाश है।
एक लाश को वहां मौजूद लोग काफी देर तक को जीवित ही समझते रहे। पुलिस का भी मानना है कि तेज साउंड में बिजेंद्र ने खुशबू के मुंह पर हाथ रखकर उसकी गर्दन इस तरह से दबाई कि वह जोर से चिल्ला भी न सकी। वह खुशबू के मोबाइल फोन से उसके नंबर भी डिलिट कर गया। मौके से उसका बैग, मोबाइल व अन्य सामान टेबिल पर ही रखा मिला।
मंगलवार को पूरा घटनाक्रम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। इस रेस्टोरेंट में बिजेंद्र अपनी रिश्ते की भांजी खुशबू से मिला। दोनों स्पाइसी रेस्टोरेंट के अंदर के केबिन में बैठे। वहां इस बिजेंद्र ने फिंगर जिप्स, कॉफी आदि का ऑर्डर दिया। दोनों ने काफी देर तक बातचीत भी की। बाहर के केबिन में काफी लोग बैठे थे और वहां तेज साउंड भी बज रहा था, जब कि अंदर के केबिन में बिजेंद्र और खुशबू अकेले मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान बिजेंद्र ने खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने वहां किसी को अहसास नहीं होने दिया कि उसने उस लड़की की हत्या कर दी, जिससे साथ वह रेस्टोरेंट में आया था। उसने खुशबू के सिर को टेबिल पर इस तरह रख दिया कि जब वहां वेटर ऑर्डर लेने भी गए तो उन्हें भी इस हत्या का अहसास नहीं हुआ। सभी को यह लगा कि लड़की के सिर में दर्द है और वह टेबिल पर सिर रखकर बैठी हुई है।
हत्या के बाद भी बिजेंद्र वहां रेस्टोरेंट से निकलने की जुगत में लग गया। वह कई बार बाहर आया और लोकेशन भी ली। तदुपरांत वह वहां से चुपचाप खिसक गया। वेटर व रेस्टोरेंट के कर्मियों ने जब यह देखा कि लड़की के साथ वाला लड़का वहां नहीं है और लड़की का सिर टेबिल पर रखकर बिल्कुल उसी तरह से टिका हुआ है। तब उन्हें शक हुआ। शक के बाद जब होटल के एक कर्मी ने लड़की के थोड़ा सा छुआ तो उसकी लाश एकाएक नीचे गिर पड़ी और तब वहां तमाम लोगों को इस पूरी वारदात का पता चला।
पंचायत के फैसले को भी नहीं माना बिजेंद्र ने
हाथरस। बिजेंद्र ने पंचायत का फैसला भी नहीं माना। छात्रा खुशबू के पिता रामदास भारती गारमेंट्स फैक्ट्री में इस्त्री का काम करता है। उसका छोटा भाई यहा वाटर वर्क्स कॉलोनी में रहता है। रामदास के छोटे भाई का साला बिजेंद्र काफी समय से अपने बहनोई के यहां के यहां वाटर वर्क्स कॉलोनी में रहता था। वह एक हींग कारखाने में काम करता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस दौरान बिजेंद्र खुशबू से प्रेम करने लगा था लेकिन परिजनों को मामा और भांजी का यह रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में इस पर पाबंदी भी लगाई गई। बिजेंद्र को फटारा भी गया। बताते हैं कि इसे लेकर करीब एक माह पहले वाटर वर्क्स कॉलोनी में पंचायत भी हुई। पंचायत में बिजेंद्र ने यह कहा भी कि अब वह खुशबू से कोई मतलब नहीं रखेगा। इस पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया था लेकिन फिर भी खुशबू से शहर के स्पाइसी रेस्टोरेंट में मिला और वहां उसने खुशबू का काम तमाम कर दिया।
खुशबू की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस
हाथरस। आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिसकी वजह से बिजेंद्र को खुशबू की हत्या करनी पड़ी। यह गुत्थी पुलिस को उलझाये हुए है। पुलिस मान रही है कि बिजेंद्र खुशबू से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार के लोगों को इससे पर हेज था। इस पर पाबंदी लगाने के लिए पंचायतें तक हो चुकी थी लेकिन वह खुशबू से मुलाकात कर रहा था। इसी के चलते दोनों की मुलाकात शहर के नामचीन रेस्टोरेंट में हुई। ऐसे में पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि क्या अब खुशबू ने उससे आगे मिलने से मना कर दिया था या उसने यह कह दिया था कि वह अपने परिजनों के साथ है और उन्हीं के हिसाब से चलेगी। ऐसे में पुलिस मान रही है कि बिजेंद्र ने यह दुस्साहिक कदम उठाया कि यदि खुशबू उसकी नहीं होगी तो वह उसे किसी और की नहीं होने देगा। पुलिस मान रही है कि निश्चित रूप से हाल में ही कोेई ऐसी बात हुई होगी कि जिससे कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।
सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी पुलिस
हाथरस। पुलिस विवेचना के लिए रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालेगी। कोतवाली निरीक्षक सदर का मानना है कि खुशबू की हत्या गला घोंटकर की गई है, लेकिन हत्या के समय क्या स्थिति रही। वहां कोई और तो नहीं था। रेस्टोरेंट में कुल कितने समय तक बिजेंद्र रुका और दोनों साथ-साथ आए थे या अलग-अलग। इसे लेकर व रेस्टोरेंट की स्थिति को लेकर छानबीन में पुलिस जुटी है। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटैज की मदद विवेचना में ली जा रही है।
घर से कॉलेज जाने की कहकर निकली थी खुशबू
हाथरस। खुशबू अपनी मां से यह कहकर आई थी कि वह पढ़ने के लिए कॉलेज जा रही है और उसे बैंक में भी काम है लेकिन वह कॉलेज की जगह रेस्टोरेंट आ गई। उसकी मां ने रो-रोकर रेस्टोरेंट पर यही बताया। वहीं पुलिस ने जैसे ही खुशबू के परिजनों को यह सूचना दी कि उसकी बेटी की हत्या हो गई है तो आते ही उसने बिजेंद्र का ही नाम लिया और पुलिस को यही बताया कि उसकी बेटी की हत्या बिजेंद्र ने की है। बिजेंद्र उसके भाई का साला है। पुलिस ने बिजेंद्र के घर पर दबिश भी दी लेकिन वह वहां से फरार हो गया।
एक रेस्टोरेंट में लड़की का शव मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। इसमें उसके रिश्ते के मामा को नामजद किया गया है। इस मामले में मुकदमा कायम करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसके बाद ही हत्या की स्पष्ट वजह पता चलेगी।
गौरव बंसवाल, एसपी हाथरस