फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The mother of the girl who was injured after falling from the bus filed a report against the driver

हाथरस : बस से गिरकर जख्मी हुई युवती की मां ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The mother of the girl who was injured after falling from the bus filed a report against the driver
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

तीन माह पहले रोजवेज चालक की लापरवाही से बस से गिरी युवती इलाज के बाद स्वस्थ हो गई। अब लड़की की मां ने रोडवेज चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली के गांव नूरपुर निवासी गिरजा देवी ने रिपोर्ट मे उल्लेख किया है कि आठ अप्रैल को वह अपनी पुत्री प्रियंका (20) के साथ रोजवेज बस से रिश्तेदारी से वापस लौट रही थी। हमें सिकंदराराऊ बस स्टैंड पर उतरना था। यहां चालक ने बस तो धीमी की लेकिन हम नहीं उतर पाए। उसके बाद छह किमी दूर एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी पर बस धीमी की।
विज्ञापन

बस की गति उतरने लायक नहीं थी। हमसे चालक ने चीख-चीख कर उतरने को कहा। घबरा कर जब हम उतरे तो प्रियंका सड़क पर गिर गई। उसे गंभीर चोटें आईं। अलीगढ़ मेडिकल में उसका इलाज कराया। वहां ठीक नहीं होने पर निजी अस्पताल में इलाज कराया। महिला के तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बस नंबर यूपी 14 एफटी 7044 चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed