फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The lives of people taking left cattle, are causing damage to crops

हाथरस : छुट्टा गोवंश ले रहे लोगों की जान, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The lives of people taking left cattle, are causing damage to crops
हाथरस : शहर में विचरण करते आवारा गोवंश। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में छुट्टा गोवंश एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। किसान रात भर जागकर भी इनसे अपनी फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। खेतों की रखवाली करने के दौरान सांड़ों के हमले से कई लोगों की जान भी जा चुकी है उसके बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे किसान व आमजन काफी परेशान हैं।
जिले में 29 अस्थायी गोशालाएं संचालित हैं लेकिन इसके बाद भी काफी गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। ये लोगों की जान-माल के दुश्मन बने हुए हैं। बृहस्पतिवार की रात्रि में एक आवारा गोवंश ने महौ में फसल की सुरक्षा कर रहे राजेंद्र की जान ले ली। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। आवारा गोवंश देहात और शहर में लोगों के लिए बड़ी समस्या बन रहे हैं। गोवंशों को पकड़कर कर गोशाला भेजने की व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से गांव पुन्नेर व नगला ब्राहमणान में वृहद गोशाला का संचालन भी किया जा रहा है। इन दोनों वृहद गोशालाओं में 710 गोवंशों को रखा गया है। प्रशासन की ओर से मेंडू स्थित कान्हा गोशाला में 167 आवारा गोवंशों को रखा गया है। इसके बावजूद छुट्टा गोवंश की संख्या बढ़ती ही जा रही है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए रातों को खेतों पर रखवाली करते हैं। किसानों का कहना है कि आवारा गोवंश न केवल फसल बर्बाद कर रहे हैं बल्कि लोगों की जान के भी दुश्मन भी बने हुए हैं। इनके आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में छुट्टा गोवंश की समस्या विकराल बनी हुई है। फसल की रखवाली के लिए रातों को खेतों पर रखवाली करनी पड़ती है। लेकिन, इस दौरान गोवंशों से जान का खतरा भी बना रहता है। हम ऐसा प्रत्याशी चुनेंगे जो हमारी इस समस्या का निदान करेगा। - श्यामवीर सिंह निवासी जटोई

- छुट्टा गोवंश रात भर खेत में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इनसे खेत की रखवाली करने के लिए रात-रात भर जागना पड़ रहा है। लेकिन, डर बना रहता है कि पता नहीं ये कब हमला कर दें। सांड़ों के हमले से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस बार चुनाव में यह बड़ा मुद्दा होगा। - शिव दयाल सिंह, निवासी कटैला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed