{"_id":"6384f20752835758f600e60d","slug":"hathras-the-journey-of-difficulties-will-not-end-on-dilapidated-roads-hathras-news-ali3057922103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जर्जर सड़कों पर अभी खत्म नहीं होगा मुश्किलों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जर्जर सड़कों पर अभी खत्म नहीं होगा मुश्किलों का सफर
विज्ञापन
हाथरस : जलेसर रोड पर सड़क में गड्ढे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में हैं। शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का बुधवार को अंतिम दिन है। जिलेभर में 300 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने का लक्ष्य है, लेकिन महज दो दिन में यह लक्ष्य कैसे पूरा होगा, इस बारे में खुद सोचा जा सकता है।
नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ अगस्त तक शासन से सड़क निर्माण के लिए हरी झंडी नहीं मिली। उसके बाद बारिश के चलते सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। शासन समय-समय पर यह निर्देश देता रहा कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। पिछली बार 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिले में लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के हिसाब से 300 किमी सड़कें गड्ढामुक्त होनी थीं।
इसमें से 230 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करना था। यह काम 15 नवंबर तक पूरा नहीं हो सका था। तब शेष बची 70 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश हुए, लेकिन अब भी कई सड़कें जर्जर हालत में हैं और उनमें गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। बुधवार को गड्ढा मुक्ति अभियान का अंतिम दिन है। यह संभव नहीं है कि महज दो दिन में जिले भर की सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं। ऐसे में लोगोें को जर्जर सड़कों पर अभी कुछ समय और मुश्किलों भरा सफर करना पड़ेगा। संवाद