{"_id":"61311d968ebc3eb3b44d7685","slug":"hathras-the-health-of-three-children-deteriorated-again-in-nagla-kalu-hathras-news-ali272183415","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नगला कलू में फिर बिगड़ी तीन बच्चों की तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नगला कलू में फिर बिगड़ी तीन बच्चों की तबियत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में तीन और बच्चों की हालत अचानक खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) द्वारा गांव में टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में पिछले दिनों एक बच्चे की मौत हो गई थी और चार बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह ठीक होकर घर चले गए। अब बृहस्पतिवार की इसी गांव के निवासी गिरवर सिंह के सात वर्षीय पुत्र देव व आदिल की एक वर्षीय बेटी फातमा और मुवीन के चार साल के बेटे वाहिद को अचानक से उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। बच्चों की तबियत बिगड़ने की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी को दी गई। आशा के जरिये तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही सीएमओ ने अपनी टीम को गांव भेजा।
टीम ने गांव में जाकर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि गांव नगला कलू में टीम को भेजकर जांच कराई गई है। आशा के माध्यम से ओआरएस के पैकेट बच्चों लिए उपलब्ध कराए गए हैं। बच्चों का स्वास्थ्य अब सही बताया जा रहा है। संवाद