फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The glory of Jagrate was in the fair Shridauji Maharaj

हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में रही जगराते की धूम

Thu, 01 Sep 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The glory of Jagrate was in the fair Shridauji Maharaj
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में हुए देवी जागरण में भजन प्रस्तुत करते गायक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में बुधवार की रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया गया। शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर हुआ। सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, पूर्व दंगल संयोजक प्रशांत शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, भाजपा के शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, राजेश कुरील ने इसका शुभारंभ किया। संयोजक प्रमोद दहलवी ने सभी अतिथियों का छवि चित्र भेंटकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
सबसे पहले कलाकरों ने मधुर ध्वनि बजाकर वातावरण को भक्तिमय किया। श्याम दहलवी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कानपुर की संध्या शाक्य ने मेरी मैया का द्वारा सारे जग से न्यारा, कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना, सुनाकर तालियां बटोरीं। राजकुमार जयपुरिया ने लाल लाल चुनरी सितारों वाली, जिसे ओढ़कर आई है मां शेरों वाली, भजन सुनाया।
विज्ञापन

दीपक ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी और लकी ने कितनी दीनदयाल सखी तुझे क्या बतलाऊं, आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतुल आंधीवाल, पप्पन पहलवान, सौरभ गुप्ता, आकाश वार्ष्णेय, अशोक अग्रवाल, उदित शर्मा, प्रतीक शर्मा, मोहित सारस्वत, आकाश शर्मा, एमके सूर्यवंशी, विशाल पंडित, कपिल राघव, मयंक शर्मा, बल्लू पंडित, डॉ. उपेंद्र झां, सिद्धार्थ कश्यप, गौरांग कश्यप आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed