फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The girl was rucked in the hospital

हाथरस : अस्पताल में भर्ती युवती ने किया हंगामा

Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The girl was rucked in the hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती ने सोमवार की रात को काफी हंगामा किया, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पुलिस बुला ली गई। किसी तरह मामला शांत हुआ। उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
तीन दिन पहले आगरा रोड स्थित एक गांव निवासी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार-मंगलवार की रात को महिला ने अस्पताल में अचानक हंगामा खड़ा कर दिया। जनरल वार्ड में हंगामा करने के बाद महिला इमरजेंसी वार्ड में आ गई।
विज्ञापन

काफी देर तक हंगामा होने से परेशान डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस वहां आ गई। महिला ने पुलिस कर्मियों को भी काफी बुरा-भला कहा। कई घंटे की मशक्कत के बाद महिला को शांत किया जा सका। डॉक्टरों का कहना है कि यह महिला तीन दिन से भर्ती है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। कभी भी कहीं चली जाती है और स्टाफ को गालियां देकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed