{"_id":"61a26e0acbd7110053704898","slug":"hathras-the-girl-died-due-to-the-treatment-of-quacks-uproar-hathras-news-ali2792088179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : झोलाछाप के इलाज से हुई बच्ची की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : झोलाछाप के इलाज से हुई बच्ची की मौत, हंगामा
विज्ञापन
हाथरस : रिया का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक झोलाछाप के मौत के इंजेक्शन से एक बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर हंगामा भी हो गया। इस बीच झोलाछाप वहां से भाग गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव अखैपुर निवासी सुरेशचंद्र की 10 वर्षीय पुत्री रिया को पिछले कई दिन से बुखार था। शनिवार की देर शाम उसका उपचार कराने के लिए उसके परिजन उसे इगलास रोड पर गांव टुकसान के निकट एक झोलाछाप के पास आए।
आरोप है कि इस झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाया और बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौकेे पर पहुंच गई, लेकिन तब तक झोलाछाप वहां से भाग चुका था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद