{"_id":"5ffb31cf8ebc3e33dc3e65a0","slug":"hathras-the-finger-thumb-of-the-hand-of-the-laborer-cut-while-starting-the-machine-sasni-news-ali2533898197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मालिकों ने बनाया मशील चालू करने का दबाव, कट गई मजदूर के हाथ की उंगली और अंगूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मालिकों ने बनाया मशील चालू करने का दबाव, कट गई मजदूर के हाथ की उंगली और अंगूठा
Mon, 11 Jan 2021 02:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
हाथरस : इसी मजदूर के हाथ की उंगली व अंगूठा कट गया।
- फोटो : SASNI
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित चौपाल सागर के निकट एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर का हाथ मशीन को साफ करते समय इसकी चपेट में आ गया, जिससे मजदूर की उंगली और अंगूठा कट गया। वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।
घटना के बाद मालिक फैक्टरी छोड़कर भाग गए। फैक्टरी के कर्मचारी अपने साथी को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहा है। उसने सासनी कोतवाली में इस बारे में तहरीर भी दी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
दरअसल, पीड़ित सोनू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पिछले सात वर्ष से चौपाल सागर के निकट सम्राट स्टेनलैस स्टील फैक्टरी में मजदूरी कर रहा है और फैक्टरी में बने क्वार्टर में ही परिवार सहित रहता है। बुधवार को फैक्टरी के मालिकों ने उस पर मशीन चलाने के लिए दबाव डाला, जबकि मशीन खराब थी।
विज्ञापन
मशीन चालू करने के साथ ही इसकी चाभी फेल हो गई। इस कारण उसकी हाथ की उंगली और अंगूठा कट गया। आरोप है कि फैक्टरी के कर्मचारियों ने उसका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। वर्तमान में उसके पास उपचार कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं और खाने-पीने का भी संकट है।
मालिकों ने खर्चा देने से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए धक्का मार कर भगा दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। अब वह मजदूरी करने में भी असमर्थ है। तहरीर में पीड़ित ने डॉक्टरी मुआयना कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।