फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The father of the daughter said, if the case is heard in Delhi, we should also go there.

हाथरस : बिटिया के पिता बोले, केस की सुनवाई दिल्ली में हो तो हम भी वहीं चले जाएं

Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The father of the daughter said, if the case is heard in Delhi, we should also go there.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के परिजनों का कहना है कि वह अपने केस की सुनवाई दिल्ली में कराना चाहते हैं, ताकि वह गांव छोड़कर दिल्ली चले जाएं। बिटिया के पिता कहना है कि सीबीआई की कार्रवाई से अब न्याय की आस बढ़ गई है। अब हमारी बिटिया के साथ हुई घटना मेें हमें इंसाफ मिल सकता है। परिजनों का कहना है कि अब गांव में रहने का बिल्कुल मन नहीं है। हम अपने केस को दिल्ली ट्रांसफर कराना चाहते हैं। यहां का समाज भी अलग हो गया है। यहां का माहौल पहले जैसा नहीं रहा है, इसलिए दिल्ली जाना चाहते हैं।

बिटिया प्रकरण में बिटिया के परिजन लंबे समय से केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग कर रहे हैं । उन्होंने यह बात कई बार मीडिया व अन्य अधिकारियों के सामने उठाई है। बिटिया के परिजनों का कहना है कि उनका एक बेटा दिल्ली में ही नौकरी करता है, इसलिए वह चाहते हैं कि वे दिल्ली ही चले जाएं। परिजनों का कहना है कि उनका इस माहौल में बिल्कुल मन नहीं लगता। उन्हें हर पल अपनी बिटिया की याद सताती रहती है। परिजनों का कहना है कि वह दिल्ली में रहकर ही अपनी जिंदगी की शुरुआत फिर से करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed