{"_id":"608d94b78ebc3e8dbf3cb2e3","slug":"hathras-the-fate-of-many-big-leaders-of-the-district-will-be-decided-today-hathras-news-ali262263053","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होगा आज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना महामारी के बीच रविवार को पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती होगी। इस चुनाव में जिले के कई बड़े राजनेताओं के साथ-साथ कई पार्टियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। पंचायत चुनावों का नतीजा कई नेताओं को राजनीति को संजीवनी देगा तो कई नेताओं के राजनीतिक जीवन पर ग्रहण भी लग सकता है। शनिवार को इन नेताओं के खेमों में खासी बेचैनी देखी गई और वह अपनी जीत का गुणा-भाग लगाते नजर आए।
गौरतलब है कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को पहले चरण में ही मतदान हो गया था। इस चुनाव में जिले के कई राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। यदि प्रत्याशियों की बात करें तो इस चुनाव में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, उनकी पत्नी सरोज उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, रालोद के प्रदेश सचिव गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के बेटे पंकज चौधरी के अलावा कई निवर्तमान सदस्य अथवा उनके परिवार के सदस्य कई नेता चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसे में यह चुनाव परिणाम इनकी किस्मत का फैसला करेगा। भाजपा, सपा, बसपा आदि दलों ने भी अपने समर्थित प्रत्याशियों की जोर-शोर से लड़ाया। कई बड़े राजनेता पार्टियों की बजाय अपने दम पर चुनाव लड़े। ऐसे में यह भी स्पष्ट होगा कि इस चुनाव में जनता ने चेहरे को वोट दिया या फिर पार्टियों को।
जेठानी जीतेंगी या देवरानी या फिर कोई और...
हाथरस। जिला पंचायत का वार्ड नंबर 14 जिले की सबसे हॉट सीट रही है। यहां जेठानी सीमा उपाध्याय के सामने उनकी ही देवरानी ऋतु उपाध्याय चुनाव लड़ी हैं। ऋतु पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी हैं। ऋतु भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं तो सीमा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इसी वार्ड से डॉ. अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा ने भी दमदारी से चुनाव लड़ा। ऐसे में इस वार्ड का परिणाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहेगा। लोगों की नजर इस पर रहेगी कि जेठानी जीतेंगी या देवरानी या फिर इन दोनों की लड़ाई में जनता किसी तीसरे उम्मीदवार को जिताएगी।