फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The family members of the accused said, trust in the judiciary

हाथरस : आरोपियों के परिजनों ने कहा, न्यायपालिका पर है भरोसा

Sat, 19 Dec 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The family members of the accused said, trust in the judiciary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के परिजन बोले कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हमारे साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को देखना चाहते हैं, बहुत समय से उनको नहीं देखा है। न्यायालय में सब कुछ सामने आ ही जाएगा। इन परिजनों का कहना है कि सीबीआई को मृतका के भाई के साथ-साथ उसकी मां का भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहिए, ताकि हकीकत सामने आ सके। आरोपी लवकुश के पिता का कहना था कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली कि उनके बच्चे के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

क्षेत्र में रही चर्चा तो गांव में पसरा रहा सन्नाटा
हाथरस। सीबीआई द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद पूरे दिन क्षेत्र व शहर में इसे लेकर चर्चाएं होती रही। वहीं बिटिया के गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ तैनात रही। सुबह जैसे ही लोगों को यह पता चला कि आज सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने वाली है, सबकी टकटकी वहां लग गई। लोग यह जानने को उत्सुक रहे कि आखिर सीबीआई ने क्या कार्रवाई की है। शाम को जब यह पता चला कि चारों आरोपियों के खिलाफ ही सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed