{"_id":"636e8c04ff8e6647794504f9","slug":"hathras-the-district-got-the-target-of-only-four-houses-hathras-news-ali3045257107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले को महज चार आवासों का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले को महज चार आवासों का मिला लक्ष्य
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन की ओर से जिले में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण आवंटन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस वित्तीय वर्ष में महज चार आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिले के महज चार ग्रामीणों के सिर पर इस योजना से आशियाना आ सकेगा। इन लाभार्थियों को 15 नवंबर को प्रथम किस्त जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण के लिए सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर पात्रों का चयन ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किया जाता है। इन लाभार्थियों को प्रति वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष योजना का लाभ दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में भी शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चार आवासों के निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
हैरानी की बात यह है कि इस बार महज चार ग्रामीणों को ही इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकेेगा। इन लाभार्थियों को 15 नवंबर को प्रथम किस्त जारी की जाएगी। विभाग की ओर से ब्लॉक मुरसान से तीन और हाथरस ब्लॉक से एक लाभार्थी का चयन किया गया है। पीडी राजेश कुरील ने बताया कि इन लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजे जाने के लिए सभी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इस बार चार आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संवाद