फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The difference between son and daughter has to be erased: Manoj

हाथरस : बेटा-बेटी के बीच अंतर को मिटाना होगा : मनोज

Wed, 20 Apr 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The difference between son and daughter has to be erased: Manoj
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सीओ मनोज शर्मा एवं मंचासीन अतिथि। संवाद - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, महिला थाना प्रभारी विपिन चौधरी, सासनी महिला चौकी प्रभारी प्रिया चौधरी, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य पारूल सारस्वत मंचासीन थे। वक्ताओं ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज में बेटा एवं बेटियों के अंतर को मिटाना होगा। बेटे एवं बेटी का अधिकार बराबर है। बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया। संचालन गोविंद उपाध्याय एडवोकेट ने किया। अगले चरण में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज शर्मा ने कहा कि सामाजिक परवेश को बदलना होगा। संरक्षकों की रुढ़िवादी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि चुप्पी तोड़ो हम तुम्हारे साथ हैं। छात्राएं निडर एवं निर्भीक बनें। अपने साथ हो रहे गलत हरकत का डटकर मुकाबला करें। उन्होने छात्राओं से अपील की कि खुद से सवाल कर अत्मबल का विकास करें। किसी भी बात को न छिपाएं, परेशानी में डरें या घबराएं नहीं। आपको पुलिस के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। समाज में गलती करने वालों के लिए पुलिस व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने कहा कि अपराध की मुख्य वजह पुलिस एवं पब्लिक के बीच संवादहीनता है। इसे दूर कर समझना होगा। पुलिस आपकी मित्र है, दुश्मन नहीं। आपके परिवार का ही हिस्सा है। इस मौके पर छात्राओं को डायल 112, 1076, 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 की विस्तृत जानकारी दी।
महिला प्रभारी विपिन चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता का हनन ही अपराधों को जन्म देता है। हमें अपने चारों ओर के वातावरण पर निगरानी रखनी चाहिए। गलत-सही का निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। किसी वाहन में बैठने पर फोटो लें और वाहन का फोटो लेकर अपने परिजनों से संपर्क रखें। आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं। पुलिस-प्रशासन हो या सेना, हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व भी महिलाएं कर रहीं हैं।

शिक्षण संस्थाओं के इधर-उधर घूमने वाले मनचलों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए एंटी रोमियो टीम बनाई गई है। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया और सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर लवली गुप्ता, सुशील कुमार, अंजना गौड़, नवीन कुमार, सुभेंद्र पाठक, मुकेश शर्मा, रनपाल सिंह, राहत अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed