{"_id":"60bfb28f8ebc3e7a86424f03","slug":"hathras-the-details-of-the-death-of-the-personnel-who-lost-their-lives-from-corona-are-being-collected-hathras-news-ali2650356109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना से जान गंवाने वाले कार्मिकों की मौत जुटाया जा रहा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना से जान गंवाने वाले कार्मिकों की मौत जुटाया जा रहा ब्योरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्मिकों का विभागवार डाटा तैयार किया जा रहा है। इसमें जिले के करीब आठ विभागों ने एक भी मौत नहीं होने की बात कही है। जबकि शिक्षा विभाग का डाटा अभी नहीं मिला है।
बता दें कि सरकार ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद जाने गंवाने वाले कर्मियों का ब्योरा मांगा है, ताकि उन्हें अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जा सके। इसी क्रम में सीडीओ ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों से सत्यापित डाटा निर्धारित प्रारूप में मांगा है। इन निर्देशों के क्रम में अब तक आठ विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपना डाटा भेज दिया है।
अब तक प्राप्त डाटा में कोविड संक्रमण से किसी भी कार्मिक की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस डाटा को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे कि जल्द से जल्द शासन को पूरा डाटा उपलब्ध कराया जा सके। संवाद