{"_id":"62a8d149dddd6e05eb45ddd1","slug":"hathras-the-details-of-illegal-assets-of-the-accused-of-purdilnagar-uproar-are-being-collected-hathras-news-ali2938837125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुरदिलनगर बवाल के आरोपियों की अवैध संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुरदिलनगर बवाल के आरोपियों की अवैध संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्योरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुरदिलनगर में हुए बवाल के बाद गिरफ्तार आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमे की ओर से अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकालकर पुतला दहन किया था। इस दौरान पुलिस की भीड़ से झड़प भी हुई थी।
इस मामले में 51 आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और भूमि पर कब्जे आदि के मामलों को खंगाला जा रहा है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद