{"_id":"604277d68ebc3e15042a26c7","slug":"hathras-the-demotion-of-four-teachers-who-were-arbitrary-hathras-news-ali257901272","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मनमानी करने वाले चार शिक्षकों की हुई पदावनति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मनमानी करने वाले चार शिक्षकों की हुई पदावनति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मनमानी करने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने पदावनति की कार्रवाई की है। इससे पहले इन शिक्षकों को निलंबित किया गया था। जांच में दोषी मिलने पर अब उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में खलबली मची हुई है।
संविलयन विद्यालय गुमानपुर (मुरसान) के सहायक अध्यापक दीपक गुप्ता के खिलाफ अपने कार्यकाल के दौरान पद के प्रति गंभीर अनियमितताएं बरतने और कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन के प्रति उदासीनता बरतने के आरोपों में निलंबन की कार्रवाई की गई थी। दीपक गुप्ता को अपना पक्ष रखने का भी अवसर दिया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई कथन या लिखित पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। दो नवंबर 2020 को दिनांक रहित पत्र बीएसए कार्यालय को मिला, जिसमेें दीपक गुप्ता ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। उनका पक्ष असंतोषजनक व प्रमाणित साक्ष्य विहीन पाया गया है।
सभी आरोप सही पाए जाने पर बीएसए ने उनको पदावनत करते हुए सहायक अध्यापक के मूल पद व मूल वेतन के प्रारंभिक वेतन पर बहाल करते हुए बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय डंडेसरी विकास खंड सिकंदराराऊ में तैनात किया है। इसके अलावा रवेंद्रपाल सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर विकास खंड हाथरस को पदावनत करते हुए सहायक अध्यापक के मूल पद व मूल वेतन के प्रारंभिक वेतन पर प्राथमिक विद्यालय गढ़ी केसरी सादाबाद में बहाल किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जनमासी विकास खंड सासनी के शिक्षक जयप्रकाश ने अपने मोबाइल नंबर 9761113743 के व्हाट्स एप स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणी ‘भारत का सबसे ईमानदार प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और अछूतों के अधिकारों के धुर विरोधी गांधीजी के जन्मदिन पर सादर नमन’ की थी। इसे लेकर जयप्रकाश के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इस मामले में भी बीएसए ने जांच कराई, जिसमें शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए।
अब बीएसए ने शिक्षक को पदावनत करते हुए बंद प्राथमिक विद्यालय नगला मेवा विकास खंड सहपऊ में तैनात किया है। प्राथमिक विद्यालय खिजरपुर सिकंदराराऊ के शिक्षक प्रदीप कुमार के खिलाफ भी पदावनति की कार्रवाई की गई है। उनको विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर उनको पदावनत करते हुए प्रदीप कुमार को बंद प्राथमिक विद्यालय बांधनू विकास खंड सासनी में पदस्थापित किया गया है। इन चार शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्रवाई से अन्य शिक्षकों में खलबनी मच गई है।
चार शिक्षकों को पूर्व में विभिन्न आरोपों के तहत निलंबित किया गया था। इन पर लगे आरोपों की जांच कराई गई। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर अब इनके खिलाफ पदावनति की कार्रवाई की गई है। इन सभी को बंद स्कूलों में तैनात किया गया है।
-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।