{"_id":"5f1b21218ebc3e63b77a053b","slug":"hathras-the-crooks-ran-away-with-mobile-phones-and-cash-when-they-were-awake-hathras-news-ali239498518","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जगार होने पर मोबाइल फोन व नगदी लेकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जगार होने पर मोबाइल फोन व नगदी लेकर भागे बदमाश
विज्ञापन
हाथरस: चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के श्याम मिल कंपाउंड नवीपुर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में जगार होने पर बदमाश मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
पीयूष चतुर्वेदी पुत्र बृजेंद्रनाथ चतुर्वेदी का नवीपुर स्थित श्याम मिल कंपाउंड में मकान है। रात को करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य टहलने निकल गए और फिर वापस आगर सो गए। इस बीच रात को करीब ढाई बजे घर में आहट महसूस हुई। सभी की नींद खुल गई। यह देख बदमाश तीन मोबाइल फोन व अलमारी में रखे तीन हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
गनीमत रही कि समय रहते घर में चोर होने की बात पता चल गई, नहीं तो काफी बड़ी चोरी होती। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पीयूष ने चोरी की घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।