फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras the country's first Hindu bread Bank

हाथरस में देश का पहला हिंदू रोटी बैंक

Thu, 14 Jan 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

हाथरस में देश के पहले हिंदू रोटी बैंक का उद्घाटन गुरुवार को इगलास रोड के तिवारी कोल्ड स्टोर पर फायर ब्रांड हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने किया। इस अवसर पर अप्रैल तक यूपी के दस जिलों में बैंक की शाखाएं शुरू करने की भी घोषणा की गई। देशभर में बैंक की 50 शाखाएं शुरू किये जाने की योजना है। बैंक प्रबंधन की ओर से गरीब बच्चों को स्टेशनरी देने और उन्हें मुफ्त पढ़ाने की योजना का भी खुलासा किया गया। 

शहर में कोटा रोड पर स्थापित इस बैंक में अभी 25 हजार गरीबों को खाना खिलाने का इंतजाम है। हर रोज करीब 100 लोगों को खाना खिलाया जाएगा। बैंक को चलाने के लिए शहर के लोगों से अन्नदान लिया जाएगा। बैंक के संयोजक दीपक शर्मा सासनी के नगला पदुआ के मूल निवासी हैं। इन दिनों दिल्ली में बतौर आर्किटेक्ट नौकरी करते हैं। हाथरस का मूल निवासी होने के कारण ही उन्होंने इस बैंक की शुरुआत जिले से की है। श्रीनगर में बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के निर्दलीय विधायक अब्दुल राशिद शेख के चेहरे पर दिल्ली प्रेस क्लब में 19 अक्तूबर को काली स्याही पोतने के कारण हिंदू सेना के कार्यकर्ता दीपक शर्मा चर्चा में आये थे। पुलिस ने उन्हें तब आईपीसी की धारा 355 के तहत गिरफ्तार किया था। यह पूछने पर कि इस बैंक का नाम हिंदू रोटी बैंक क्यों रखा गया है। इसपर उनका जवाब था कि हिंदू हमेशा से दान देने और प्याऊ लगाने में आगे रहे हैं। बैंक के संचालन में केवल हिंदुओं से ही अन्नदान लिया जाएगा। रोटी बैंक में किसी भी धर्म के असहाय को खाना खिलाने की मनाही नहीं होगी, बशर्ते हर खाना खाने वाले को तिलक लगवाना होगा। दीपक का कहना है कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। जल्द ही वह अपनी संस्था हिंदू रोटी बैंक को पंजीकृत कराएंगेे। देशभर से लोग उन्हें इस पुण्य कार्य के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जल्द ही वह अपनी नौकरी छोड़कर पूरे तन-मन से बैंक के संचालन में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed