फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The construction of raw-pucca became a hindrance in the program of the Union Education Minister

हाथरस : कच्चे-पक्के निर्माण बने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में रोड़ा

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The construction of raw-pucca became a hindrance in the program of the Union Education Minister
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में बना सार्वजनिक शौचालय व अन्य भवन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के नए भवन निर्माण के शिलान्यास के भूमि पूजन में अतिक्रमण रोड़ा बना हुआ है। अतिक्रमण न हट पाने के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कार्यक्रम भी लटका है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य व उपायुक्त ने डीएम से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि यहां कई पक्के निर्माण हैं, जोकि इस शिलान्यास में रोड़ा बने हैं।
पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय हाथरस के स्थायी भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि पक्का तालाब चौराहा पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर को राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय विद्यालय हाथरस के पक्ष में हस्तांतरित किया जा चुका है। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस भूमि का पूजन और शिलान्यास किया जाना है। इस भूमि का केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार सिंह शैलोट, प्रशासनिक अधिकारी केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग श्रीकृष्ण कुमार पी एवं उप-प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय आगरा रोहित कुमार ने इस भूमि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया कि वर्तमान में इस भूमि पर वाणिज्य एवं कर विभाग का कार्यालय और सार्वजनिक सुलभ शौचालय भी संचालित है। इसके अतिरिक्त इस प्रांगण में निष्प्रयोज्य भवन और एक मजार भी है। भूमि पूजन के कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय विद्यालय हाथरस के निर्माण के लिए हस्तांतरित भूमि को अन्य संचालित विभागों एवं अन्य अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना अति आवश्यक है। उपायुक्त चंद्रशेखर आजाद ने डीएम से मांग की है कि केंद्रीय विद्यालय हाथरस के स्थायी भवन के निर्माण के लिए हस्तांतरित भूमि को संचालित कार्यालय एवं अन्य अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed