फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The committee constituted by the district judge inquired about the health of the residents

हाथरस : जिला जज द्वारा गठित समिति ने संवासिनियों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The committee constituted by the district judge inquired about the health of the residents
हाथरस : राजकीय महिला शरणालय मथुरा का ऑनलाइन निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार द्वारा गठित समिति ने राजकीय महिला शरणालय, मथुरा का ऑनलाइन निरीक्षण किया। समिति ने वहां निरुद्ध संवासिनियों से उनके रहन-सहन, चिकित्सा व साफ-सफाई के बारे में पूछताछ की गई। संवासिनियों ने समिति को बताया कि उनको खाना-पीना सही मिल रहा है। कोविड-19 के चलते उन्हें मास्क एवं सैनिटाइजर दिए गए हैं।

समिति ने अधीक्षिका रितू श्रीवास्तव से कहा कि राज्य सरकार व उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। सभी संवासिनियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। समिति में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिलोक पाल सिंह, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) कोर्ट संख्या प्रथम प्रतिभा सक्सेना, सीजेएम शिव कुमारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेतना सिंह शामिल थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed