फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras The Collectorate Bar Association election schedule announced

Hathras News: दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित, 15 मार्च को होगा मतदान

Thu, 29 Feb 2024 07:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:07 PM IST
सार

हाथरस की दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 52 अधिवक्ता भाग लेंगे। चुनाव प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो जाएगी। 15 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में प्रेम सिंह यादव व सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में गोपाल प्रसाद सैनी को नामित किया।

विज्ञापन
Hathras The Collectorate Bar Association election schedule announced
दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हाथरस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस की दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 1 मार्च से नामांकन पत्र जमा होंगे। 15 मार्च को मतदान कराया जाएगा। 

विज्ञापन


हाथरस के कलेक्ट्रेट परिसर में दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन महासचिव दाऊदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में प्रेम सिंह यादव व सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में गोपाल प्रसाद सैनी को नामित किया। उक्त चुनाव प्रक्रिया में 52 मतदाता भाग लेंगे। जिन अधिवक्ताओं के पास सीओपी नंबर प्रमाण पत्र होगा, वही मतदान कर सकेंगे। बैठक में अखलाक अहमद, प्रभुदयाल शर्मा, शिव दत्त यादव, कमल प्रकाश सेंगर, प्रेम दत्त गौतम, दुर्गा प्रसाद पोरेवाल , महेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है चुनाव कार्यक्रम

  • 1 मार्च से 4 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन जमा 
  • 5 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच 
  • 6 मार्च को नाम वापसी 
  • 15 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान और उसी दिन मतदान के बाद मतगणना 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed