फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The case of honor killing: AP Singh

हाथरस: यह ऑनर किलिंग का मामला: एपी सिंह

Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The case of honor killing: AP Singh
हाथरस: आरोपियों के परिजनों से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते निर्भया कांड के अधिवक्ता एपी - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा की बिटिया प्रकरण में आरोपियों के परिजनों से मुलाकात के बाद निर्भया कांड के दोषियों के वकील रहे एपी सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है। मृतका और आरोपी संदीप के प्रेम संबंध थे। किस भाई को अपनी बहन से प्रेम संबंध पर ऐतराज नहीं होगा। उन्होेंने कहा कि बिटिया की मौत पर सभी को संवेदना है।
अधिवक्ता एपी सिंह ने बिटिया के गांव जाकर आरोपी युवकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में सारे टेस्ट और न्यायिक जांच होनी चाहिए। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो। इन चारों अभियुक्तों का कोई दोष नहीं है। इस प्रकरण से इनका कोई लेना देना नहीं है। आरोपियों को गलत फंसाया जा रहा है। पुरानी रंजिश व प्रेम संबंध से जुड़े तथ्यों की लंबी फेहरिस्त है। ये दलील भी न्यायालय में रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जातिवादी राजनीति करते हैं। जाति के आधार पर यूपी के 2022 के चुनाव को साधना चाहते हैं। उन लोगों को इरादा था कि इस तरीके से मीडिया ट्रायल करा दिया जाए। हमें उत्तर प्रदेश सरकार , पुलिस, सीबीआई और एसआईटी पर भी भरोसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनेताओ ने इस गांव को अपना पिकनिक पॉइंट बना लिया है, इस वजह से इस गांव को छावनी बना दिया गया है। यहां सबको सब से मिलने दिया जा रहा है। सारे अधिकारी अपनी ड्यूटी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बंद कमरे की ही राजनीति की वजह से यह केस टॉप पर पहुंच गया और बंद कमरे की राजनीति के कारण ही बयान बदलते रहे। विपक्षियों ने 2022 की योजना बना कर रख ली थी। इस मामले को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भया का केस अलग और यह अलग
निर्भया के दोषियों को बेकसूर मानने के सवाल पर अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि वह अलग विषय हैं। उस पर फिर कभी डिबेट की जाएगी। इतना कहकर बात को घुमा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed