{"_id":"6310f6d0e4c3340d8944b4a7","slug":"hathras-the-car-overturned-uncontrollably-the-child-died-sikandhra-rahu-news-ali299442423","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेकाबू होकर पलटी कार, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेकाबू होकर पलटी कार, बालक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
ससुराल से दो मासूम बच्चों समेत कार से आ रही कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी दंपती की कार बृहस्पतिवार की शाम को अनियंत्रित होकर थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव गोपी के निकट पलट गई। हादसे में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं दंपती और डेढ़ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी नौशाद पुत्र नोसे अपनी पत्नी गुलस्ताना, चार वर्षीय इकलौते पुत्र मोहम्मद शान व डेढ़ वर्षीय बच्ची बेबी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को अपनी ससुराल भवोरी जनपद अलीगढ़ से कार से सिकंदराराऊ आ रहे थे। जैसे ही कार सवार जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव गोपी राजमार्ग पर पहुंचे। तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चार वर्षीय मोहम्मद शान की मौके पर मौत हो गई और गुलस्ताना, नौशाद और डेढ़ वर्षीय बेबी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल दंपती को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद