{"_id":"62dee16f5b0dc96c6f630ce4","slug":"hathras-the-bull-bled-the-farmer-by-thrashing-him-hathras-news-ali2968076109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सांड़ ने किसान को पटक-पटककर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सांड़ ने किसान को पटक-पटककर किया लहूलुहान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सासनी क्षेत्र के गांव छौंडा निवासी किसान को खेत पर सांड़ ने पटक-पटककर लहूलुहान कर दिया। यह देख गांव के लोग किसान को बचाने भागे। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे उपचार दिया गया।
किसान रामप्रकाश पुत्र चरण सिंह सुबह लगभग चार बजे खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच वह अपने घेर में बंधे पशुओं के पास पहुंचे। यहां पर वह लघुशंका के लिए खड़े हुए तो पीछे से आए सांडं ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह काफी दूरी पर जाकर गिर गए। सांड़ दौड़ कर आया और किसान को उठा उठा कर पटकने लगा। किसान की चीख पुकार को सुनकर ग्रामीण आ गए और मुश्किल से सांड़ के चंगुल से बचाया। घायल को परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर आए।