{"_id":"6115674d8ebc3e7b993d56b5","slug":"hathras-the-bike-rider-forcibly-took-the-girl-the-fear-of-murder-is-haunting-the-family-hathras-news-ali270573576","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवती को जबरन ले गए बाइक सवार, परिजनों को सता रहा हत्या का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवती को जबरन ले गए बाइक सवार, परिजनों को सता रहा हत्या का डर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र की एक युवती को बाइक सवार जबरन अपने साथ ले गए। इस मामले में युवती के पिता ने हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। आरोप है कि इसी बीच वहां दो बाइकों पर सवार चार लोग आए और 20 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। युवती के मामा के लड़के ने जब इसका विरोध किया तो बाइक सवारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तब तक आरोपी फरार हो गए।
इस मामले में युवती के पिता ने कोतवाली चंदपा में तहरीर देकर बेटी की हत्या करने के लिए ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन, राजू, दीपक व मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली चंदपा प्रभारी नीतावीर सिंह ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही युवती की बरामदगी कर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद