फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ten Hindu couples get married in Banwaripur, marriage of a Muslim couple

हाथरस : बनवारीपुर में दस हिंदू जोड़ों का विवाह, एक मुस्लिम जोड़े का हुआ निकाह

Sat, 20 Feb 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Ten Hindu couples get married in Banwaripur, marriage of a Muslim couple
हाथरस : नवंदपती को शुभाशीष देते देवकीनंदन ठाकुर व आयोजक अवधेश जादौन। - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बनवारीपुर स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के 19वें प्राकट्योत्सव के मौके पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 11 गरीब कन्याओं को परिणय सूत्र में बांधा गया। दस हिंदू जोड़ों का विवाह कराया गया तो एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देवकीनंदन ठाकुर और आयोजक अवधेश जादौन ने मंदिर श्रीबांकेबिहारी महाराज में पूजा-अर्चना कर की। आयोजक अवधेश जादौन ने सर्व प्रथम सभी 11 दूल्हों का तिलक कर उनकी बरात को रवाना किया। 11 दूल्हों की बरात गांव बनवारीपुर के मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के गली-मोहल्लों में होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बरात का ग्रामीणों ने स्वागत किया। मंदिर परिसर में दरवाजे की रस्म के साथ जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ। सभी नवदंपतियों को देवकीनंदन ठाकुर व आयोजक अवधेश जादौन ने आशीर्वाद दिया। सभी बरातियों को सामूहिक भोज भी कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजक अवधेश जादौन ने सभी नवदंपती को वस्त्र और आभूषण भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed