{"_id":"5f173d708ebc3e63c03df17f","slug":"hathras-teenager-threatened-to-resist-molestation-hathras-news-ali2392381199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: किशोरी ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: किशोरी ने छेड़छाड़ का किया विरोध तो दी धमकी
विज्ञापन
हाथरस: हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में छेड़खानी का आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू में वहीं का रहने वाला एक युवक किशोरी से आए-दिन छेड़छाड़ करता था। किशोरी ने उसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी। किशोरी के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा मेंडू निवासी एक व्यक्ति की 14 साल की बेटी जैसे ही घर से निकली तो एक स्थानीय निवासी युवक उसका पीछा करता था। आरोप है कि वह किशोरी के ऊपर भद्दे कमेंट भी करता था। जिसे लेकर उसने अपने पिता से भी शिकायत की, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यही नहीं उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।
इस बात से परेशान पिता पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जितेंद्र निवासी कस्बा मेंडू मोहल्ला सुभाषनगर के खिलाफ धारा 354, 506 सहित 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि एसआई अमित कुमार व सिपाही प्रिंस ने अभियुक्त को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।