{"_id":"619bef2ebbc403580e1df73a","slug":"hathras-teams-engaged-in-recovery-of-dues-power-thieves-have-fun-hathras-news-ali278796867","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः टीमें लगी बकाया वसूली में, बिजली चोरों की मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः टीमें लगी बकाया वसूली में, बिजली चोरों की मौज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर से देहात तक बिजली टीमें बकाया वसूली अभियान में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर बिजली चोरो की बल्ले बल्ले हो गई है। शहर में बिजली चोरी का आंकड़ा तीस प्रतिशत व देहात में बिजली चोरी का आंकड़ा साठ प्रतिशत तक पहुंच गया है। करोड़ों की बकाया वसूली के लिए टीमें बकायेदारों के यहां दस्तक दे रही है।
लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष महकमे को बकाया हाथ नहीं लग रहा है। उल्लेखनीय है कि बिजली अफसरों ने साफ शब्दों में कहा कि फीडर के हिसाब से बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाए। सिंगल डिजिट में बिजली के आकड़े को लाया जाए। अब इन दिनों बिजली विभाग में ओटीएस चल रही है।
ओटीएस में विभाग को सात सौ 41 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए अधिकारी खुद क्षेत्र में भ्रमण कर कैंपों की जानकारी ले रहे हैं। बिजली टीमों के बकाया वसूली वसूली में व्यस्त होने के कारण बिजली चोर आराम से मौज काट रहे हैं। इस कारण बिजली चोरी का आंकड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन
ओटीएस भी चल रही काफी धीमी
इन दिनों जिले के किसान आलू व गेहूं बुआई कार्य में जुटे हैं। इस कारण लोग बिल जमा करने नहीं आ रहे हैं। इसलिए भी बिजली महकमे की ओटीएस रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। वीडियो कांफ्रेस के दौरान अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा बकाया हासिल करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बकाया न आने से अफसर टेंशन में हैं।