फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers will be given knowledge of online feeding

हाथरस : ऑनलाइन फीडिंग का शिक्षकों को दिया जाएगा ज्ञान

Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers will be given knowledge of online feeding
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का डेटा प्रेरणा एप पर फीड करने का काम चल रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में शिक्षक-शिक्षिकाओं को डेटा फीड करने में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से अब शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर बीएसए ने विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम जारी कर खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों का डेटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश शासन ने दिए थे, लेकिन पूरा डेटा अपलोड नहीं हुआ है। बीएसए शाहीन ने बताया कि पोर्टल देखने से जानकारी हुई कि अभी तक कक्षा एक से आठवीं तक 31 मार्च 2021 तक मात्र 43.11 प्रतिशत और डीबीटी 1.95 प्रतिशत डेटा ही प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। यह स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसी वजह से अब शिक्षकों का विकास खंड स्तर पर प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विकास खंड के हिसाब से अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण में शिक्षक संकुल, सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। प्रधानाध्यापक अपनी सुविधा के अनुसार किसी आईटी एक्सपर्ट शिक्षक को भी अपने स्थान पर प्रशिक्षण दिला सकते हैं। इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस प्रशिक्षण को कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराते हुए संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंडवार प्रशिक्षण की तिथियां
-सासनी में 22 जुलाई
-हाथरस में 23 जुलाई
-मुरसान में 24 जुलाई
-हसायन में 26 जुलाई
-सादाबाद में 27 जुलाई
-सहपऊ में 28 जुलाई
-सिकंदराराऊ में 29 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed