{"_id":"5e45932f8ebc3ee5e924fec6","slug":"hathras-teachers-found-missing-in-inspection-salary-cut-hathras-news-ali226602274","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, वेतन काटा
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक, वेतन काटा
बीएसए ने सिकंदराराऊ व हसायन क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। बीएसए ने सिकंदराराऊ व हसायन क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। हस्ताक्षर कर स्कूलों से गायब मिले शिक्षकों के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की।
बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अगसौली द्वितीय के निरीक्षण के वक्त शिक्षक उदयवीर सिंह उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। प्राइमरी स्कूल खेरिया टप्पा के निरीक्षण में शैक्षिक स्तर ठीक न मिलने पर पूरे स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा है। प्राइमरी स्कूल बरतर खास में साफ-सफाई व शैक्षिक स्तर में सुधार करने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल नगला बैरागी में शिक्षक नागेंद्र स्कूल से गायब मिले, जबकि उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर हो रहे थे।
एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर के शिक्षक शिव कुमार व रवेंद्र कुमार के खिलाफ भी वेतन काटे जाने की कार्रवाई की गई। प्राथमिक विद्यालय माड1ी हसायन में सुनील कुमार के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय नारई में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।