{"_id":"600091238ebc3e30d269368c","slug":"hathras-teachers-fight-in-sanghilayan-vidyalaya-baghaina-teachers-outrage-sadabad-news-ali2537658151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : संविलयन विद्यालय बघैना के शिक्षामित्र के साथ मारपीट, शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : संविलयन विद्यालय बघैना के शिक्षामित्र के साथ मारपीट, शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन
हाथरस : बघैना के संविलियन विद्यालय में शिक्षामित्र से मारपीट के बाद कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज करान?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
संविलियन विद्यालय बघैना के शिक्षामित्र धर्मेंद्र कुमार पुत्र जगवीर सिंह के साथ मारपीट किए जाने की घटना से आक्रोशित शिक्षक बृहस्पतिवार को सादाबाद कोतवाली पर पहुंच गए। यहां शिक्षकों ने कोतवाल से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली में दी गई तहरीर में धर्मेंद्र ने कहा है कि 11 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे संविलियन विद्यालय बघैना में गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा विद्यालय के खिलाफ एक झूठी शिकायत सीडीओ के यहां की गई। सीडीओ द्वारा गठित जांच समिति के सदस्य विद्यालय में जांच करने आए, तब हम सभी अध्यापक और जांच समिति के सदस्य बैठे हुए थे।
इस दौरान यह व्यक्ति अपने साथ गांव के ही तीन अन्य लोगों को लेकर आ गया और गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि वह उनके खिलाफ कैसे बोल सकता है और फिर लातघूसों से मारापीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी लोग आ गए और इसके बाद यह लोग लाश का पता न चलने देने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित शिक्षामित्र के साथ मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, केरम सिंह, संजीव चौधरी, पवन शुक्ला, राजुद्दीन, असलम, राकेश कुमार, यतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।