फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers and teachers who did excellent work were honored

हाथरस : उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुईं सम्मानित

Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers and teachers who did excellent work were honored
हाथरस : एक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते बीएसए व डायट प्राचार्या। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीआरसी हतीसा पर बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 75 विद्यालयों एवं अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अरविंद चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने शिक्षकों से कहा कि अभी रुकना नहीं, जिस प्रकार आप सभी का उत्साह और सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है, निश्चय ही हम अपने जिले को निपुण जिला सबसे पहले बनाएंगे।
मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा गुप्ता उप शिक्षा निदेशक प्राचार्या जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने कहा कि उत्साह की कमी नहीं होनी चाहिए, हमें हमेशा तत्परता के साथ काम करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में अशोक चौधरी जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने सभी उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग की सराहना की। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय भुवन प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान गिर्राज सिंह, रमेश चौधरी, चंद्र मोहन राणा, अश्वनी शर्मा, हरवीर सिंह, सुशील कुमार, गिरिराज शुक्ला, तरुण विजय सेंगर, दीपक कुमार, पारस सेंगर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed