फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers and students will be proficient in life skills

हाथरस : शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं होंगी जीवन कौशल में निपुण

Sun, 27 Nov 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers and students will be proficient in life skills
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

11 से लेकर 19 वर्ष की उम्र का समय छात्र-छात्राओं के लिए बदलाव का होता है। प्रत्येक किशोर और किशोरी के लिए यह समय सर्वाधिक अवसरों से भरा होता है। इसमें उनकी क्षमताओं को विकसित करने के लिए उचित सलाह और मार्गदर्शन की जरूरत होती है। इसके लिए शिक्षकों को कक्षा में छात्रों को चुनौतियों को स्वीकार कर अवसरों में बदलने की क्षमता के विकास के लिए प्रेरित करना चाहिए।
छात्राओं को जीवन कौशल की शिक्षा देकर उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास किया जाए। इन्हीं सब बातों को लेकर अब उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी जीवन कौशल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक विद्यालयों और केजीबी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व केजीबीवी की बालिकाओं के लिए जीवन कौशल शिक्षा (सेल्फ लर्निंग इंस्ट्रक्शनल पैकेज) के तहत दीक्षा पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा राज्य परियोजना के पत्र के बाद जीवन कौशल/यूनिसेफ के तहत जेंडर इक्विटी के अंतर्गत यूनिसेफ के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के किशोर-किशोरियों के लिए 21वीं सदी स्किल सहित जीवन कौशल विकसित करने के सेल्फ लर्निंग इंस्ट्रक्शनल पैकेज तैयार किया गया है, जो उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और केजीबीवी की बालिकाओं के लिए दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं कोर्स को पूर्ण करने के बाद पठन-पाठन के दौरान और बेहतर तरीके से किशोर-किशोरियों में जीवन कौशल शिक्षा और 21वीं सदी स्किल विकसित करने के लिए दक्ष हो सकेंगे। यह ट्रेनिंग कोर्स दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है, जिन्हें समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों और केजीबीवी के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं द्वारा पूर्ण किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स की निर्धारित अवधि में शत- प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed