फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Teachers and students immersed in the colors of patriotism and tricolor

हाथरस : देश भक्ति व तिरंगे के रंगों में डूबे शिक्षक व विद्यार्थी

Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Teachers and students immersed in the colors of patriotism and tricolor
सेंन्ट जोंन्स स्कूल में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल शिक्षक शिक्षिकाए व बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले भर के स्कूल कॉलेजों में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम मची है। तिरंगा यात्रा व देश भक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन हो रह है। सोमवार को भी शहर व देहात के स्कूलों में शिक्षक व विद्यार्थी देश भक्ति व तिरंगे के रंगों में डूबे नजर आए। विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया।
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में मेगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक रीतू गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया। डीआईओएस ने बालक-बालिकाओं से अपेक्षा की कि वह उत्कृष्ट कोटि के नागरिक बनते हुए स्वतंत्रता के इस महोत्सव को धूमधाम एवं उल्लास के वातावरण में मनाएंगे।
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व 15 अगस्त 1947 को लगभग 200 वर्ष की गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए हम अंग्रेजों के कुशासन से मुक्त हुए ते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं राजगुरु आदि के क्रांतिकारी प्रयासों ने हमें आजादी दिलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, उपप्रधानाचार्य साजिया रफीक खान, को-ऑर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, डिप्टी-डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, हर्षित गुप्ता, एडवोकेट, आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल की ‘प्रधानाचार्या ‘ प्रियंका गुप्ता, प्रियंका जैन, कल्पना शर्मा, आरके शर्मा, पुनीत गुप्ता, मनीष कुमार, सत्यवती, राजेंद्र प्रसाद, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक समिति द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। डॉ. अंजू आर्य विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान द्वारा आजादी में भारत छोड़ो आंदोलन की क्या भूमिका रही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की इस आंदोलन में क्या भूमिका रही इस पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. लीना चौहान, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. रश्मि, डॉ. मधु आदि मौजूद रहीं।
हाथरस जंक्शन के देवी नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय हाथरस जंक्शन से ब्लॉक स्तरीय अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली को हरी झंडी दिखाते हुए ग्राम प्रधान प्रतिभा सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने रवाना किया।
रैली में सतपाल सिंह सेंगर, प्राथमिक विद्यालय हाथरस जंक्शन के प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश राणा, अश्वनी शर्मा, उमेश सारस्वत, गिरीश शर्मा, रविकांत मिश्रा, रश्मि मिश्रा, हरेंद्र पाल सिंह, नीरज कुमार सेंगर, कृष्ण हरि, अखिलेश शर्मा, नीरज कुमार, गीता, उत्कृष्ट, निधि सेंगर, भूपेंद्र कुमार सेंगर आदि शामिल हुए।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में आजादी की शान तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने बच्चों से कहा कि आज हर भारतवासी को गर्व है कि हम अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

यह तिरंगा हर भारतवासी की जान, आन, बान और शान है। रैली का प्रतिनिधित्व अरविंद पाठक और अभिषेक भारद्वाज ने किया। इस मौके पर दुष्यंत उपाध्याय, उदित माहेश्वरी, स्वतंत्र भारद्वाज, तरुणा वशिष्ठ, चंचल शर्मा, पूजा जैन, नीतू शर्मा, श्रवण वर्मा, चारू खुराना, मीनू शर्मा, रिचा गौड़, नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed