फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Taught students a road safety lesson

हाथरस : विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Taught students a road safety lesson
हाथरस : एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का निरीक्षण करतीं सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सड़क सुरक्षा के निर्देशों का छात्र-छात्राओं से कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से भी सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं के सड़क सुरक्षा से संबंधित उत्कृष्ट विचारों, कविताओं, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-प्रदर्शनी, चार्ट्स एवं शानदार रंगोली ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सारिका सोनी एवं शाजिया रफीक खान ने संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता ने भी बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, को-ऑर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आलोक गुप्ता, हर्षित गुप्ता (एडवोकेट), कल्पना शर्मा, पूनम वार्ष्णेय, कल्पना कुमारी, सुमन वार्ष्णेय, निधि शर्मा, मोहक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed