फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Take action against criminals as per the intent of the rule

हाथरस: अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप करें कार्रवाई

Thu, 16 Jul 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Take action against criminals as per the intent of the rule
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिले में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में प्रभावी ढंग से मुकदमों की पैरवी करने के लिए लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार नेे अभियोजन अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कानून के प्रति अपराघियों में डर कायम करने और सजा काटने के लिए उन्हें जेल भिजवाने के लिए पुलिस और अभियोजन अधिकारी संयुक्त रूप से ठोस कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए कि अपराधियों में भय और आम लोगों को सुरक्षा का अहसास हो। पुलिस क्षेत्र में छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो और आगे किसी बडे़ खतरे की वजह न बन सके। उन्होंने सभी एसडीएम व पुलिस विभाग को पॉलिथीन के हो रहे अधिक प्रयोग पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहे मुकदमों की वर्तमान में क्या स्थिति है, इसके लिए मौका मुआयना किया जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी प्रकाश कुमार ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के खतरा पैदा करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम जेपी सिंह, अभियोजन अधिकारी, जिले के सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed