{"_id":"63066ad0541a7b793c0d127b","slug":"hathras-tailor-pressing-on-clothes-dies-due-to-current-hathras-news-ali2988308183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कपड़ों पर प्रेस कर रहे दर्जी की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कपड़ों पर प्रेस कर रहे दर्जी की करंट से मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कपड़ों पर प्रेस करते वक्त इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी टेलर को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए।
गांव तोछीगढ़ निवासी 20 वर्षीय साहिल पुत्र जितेंद्र गांव में ही कपड़े सिलने की दुकान करता था। बुधवार की सुबह वह अपनी दुकान पर आकर पकड़ों पर प्रेस कर रहा था। इस बीच उसे प्रेस से करंट लग गया और वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर आसपास के लोग घबरा गए।
यहां उसके परिजन आ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर गांव चले गए। संवाद