फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Tahrir not found in case of youth's death due to bullet injury

हाथरस : गोली लगने से युवक की मौत के मामले में नहीं मिली तहरीर

Tue, 21 Sep 2021 06:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Tahrir not found in case of youth's death due to bullet injury
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी में संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
उल्लेखनीय है कि वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी जीतू गौतम पुत्र रमेशचंद्र गौतम की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। यह बात भी सामने आई थी कि उसका अपनी पत्नी और ससुरालीजनों से अक्सर विवाद रहता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed