फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Suspicion on the announcement of reservation, increase of candidates

हाथरस : आरक्षण की घोषणा पर संशय, उम्मीदवारों की बढ़ी धुकधुकी

Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Suspicion on the announcement of reservation, increase of candidates
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर निकाय के चुनाव लेकर अब लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। जैसे-जैसे नगर निकायों के कार्यकाल की समाप्ति का समय करीब आ रहा है, वैसे ही संभावित उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ती जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों के सामने अभी असमंजस की स्थिति है। चुनावी रणनीति को धार देने के लिए वह आरक्षण की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने के बाद इस बार सहपऊ देहात के गांव नगला मेवा, तकिया, नगला बादाम एवं नगला सुखराम के मतदाता भी नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद चुनने के लिए मतदान करेंगे। इस बार आठ हजार से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या में इस बार वृद्धि हुई है। अन्य पिछड़ी जाति के मतदाता भी बढ़े हैं, जबकि सामान्य वर्ग के मतदाता सिर्फ 80 ही बढ़े हैं। सीमा विस्तार होने के बाद भी सामान्य जाति के करीब 3850, अनुसूचित जाति के 2246 एवं अन्य पिछड़ी जाति के 2166 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों के आरक्षण की घोषणा होने के बाद यदि कस्बा की सीट सामान्य वर्ग की महिला अथवा पुरुष के लिए आती है तो नगर पंचायत में कम से कम दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमाने के लिए तैयार हैं। यदि आरक्षण के तहत अनुसूचित महिला अथवा पुरुष के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होता है तो भी कम से कम आठ संभावित प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा सकते हैं।

राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पर भाजपा का टिकट पाने के लिए इनमें से कई प्रत्याशी लाइन में खड़े हैं। इसके बाद बसपा की बारी आती है। सपा एवं कांग्रेस में भी कई दावेदार सक्रिय हैं। वैसे नगर पंचायत के इतिहास में अभी तक किसी भी राजनीतिक दल का अध्यक्ष नहीं जीत पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed